मथुरा

सरकार का ध्येय, जन समस्याओं का त्वरित समाधान : ऊर्जा मंत्री

ऊर्जामंत्री ने कहा कि योगी सरकार का ध्येय आमजन को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान और शिकायतों का सम्बद्ध निस्तारण उपलब्ध कराना है।  
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 4:07 PM IST
UP Energy Minister Shrikant Sharma
सरकार का ध्येय, जन समस्याओं का त्वरित समाधान : ऊर्जा मंत्री

मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने राधा वैली स्थित आवास पर 'जनता दर्शन' कर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ 'जनता दर्शन' का सिलसिला दोपहर 2:30 बजे तक जारी रहा। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल कनेक्शन का पूरा सामान महीनों बाद भी न मिलने, मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के कुछ वार्डों में जलस्तर नीचे जाने के कारण सूख चुके हैंडपम्पों के लिए नई बोरिंग न होने, बिजली विभाग द्वारा नए बिजली कनेक्शन के लिए मनमाने एस्टीमेट बनाए जाने और गांवों में तालाबों पर अवैध कब्जों की शिकायतों को सुना। शिकायतों के विवरणों पर गौर करने के बाद ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के अविलम्ब निस्तारण के लिए कार्रवाई करने के आदेश दिए।

तय समयसीमा में पूरा करें कार्य

अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर होकर कार्य करने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि थाना, तहसील और जनपद स्तर पर शिकायतों का सम्पूर्ण समाधान सुनिश्चित हो। यह मंशा शत-प्रतिशत पूर्ण हो, इसके लिए आवश्यक है कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में पूरी सजगता बरतें और विवेकशीलता से कार्य को तय समयसीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं प्रति दिन अपने आवास पर जनता दर्शन करते हैं और सभी मंत्री भी सोमवार व मंगलवार को जनता दर्शन करते हैं। योगी सरकार का ध्येय आमजन को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान और शिकायतों का सम्बद्ध निस्तारण उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें- ताजमहल का रंग क्यों बदल रहा है, अब केन्द्र सरकार कराएगी इसकी जानकारी

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला