2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री के सामने भाजपा सांसद ने खोली पोल, तो अधिकारियों के उड़ गए होश

केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के सामने फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने अधिकारियों की पोल खोली तो अधिकारियों के होश उड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 Jun 2018, 5:18 PM IST

Union Minister meeting

Union Minister meeting

आगरा। केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के सामने फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने अधिकारियों की पोल खोली तो अधिकारियों के होश उड़ गए। सांसद ने अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। वहीं जेवर में बनाए जा रहे एयरपोर्ट को लेकर जब प्रश्न आया, तो केन्द्रीय मंत्री को खुद सफाई देनी पड़ी।

ये भी पढ़ें - ऐसा बाजार आपने नहीं देखा होगा, जहां सड़क पर नहीं होती लोगों के लिए निकलने की जगह

ये है मामला
केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री रविवार को आगरा आए। यहां उन्होंने ताजमहल संरक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान फतेहपुर सीकरी सांसद चौधरी बाबूलाल ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने अधिकारियों पर आदेशों का पालन कर न करने के आरोप लगाए, साथ ही कहा कि पॉल्यूशन बोर्ड अधिकारी एनओसी देने के नाम पर वसूली कर रहे हैं, कोल्ड स्टोरेज से प्रदूषण नहीं हो रहा है। प्रतिबंध के बाद भी अधिकारियों के घर पर जनरेटर चल रहे हैं। वहां कोई देखने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें - मांई भोजपुरी महोत्सव में मिला शहर के इस अधिवक्ता को भूषण सम्मान

आगरा की अनदेखी पर सवाल
इसके साथ ही भाजपा सांसद ने सरकार द्वारा की जा रही आगरा की अनदेखी पर भी सवाल उठाए। भाजपा सांसद ने कहा कि जेवर में एयरपोर्ट बनाया जा रहा है, इस पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को खुद सफाई देनी पड़ी। एससी आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि टीटीजेड में लगाई रोक को हटाया जाएगा। इसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट आदेश जारी करता है तो अधिकारी सरेंडर कर देते हैं। इससे ताज के साथ ही उद्योग भी मर रहे हैं। बैठक में एत्मादपुर विधायक रामप्रताप सिंह ने टीटीजेड के नाम पर आगरा के उद्योगों के साथ सौतेला व्यवहार होने पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने आगरा के नुकसान के लिए पर्यावरणविद् एमसी मेहता जिम्मेदार बताया।

ये भी पढ़ें - ताजमहल का रंग क्यों बदल रहा है, अब केन्द्र सरकार कराएगी इसकी जानकारी

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश