2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल का रंग क्यों बदल रहा है, अब केन्द्र सरकार कराएगी इसकी जानकारी

संगमरमर का ताजमहल फीका पड़ता जा रहा है। उसका वास्तविक क्या है, इसका पता लगाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 Jun 2018, 4:53 PM IST

Taj Mahal

Taj Mahal

आगरा। संगमरमर का ताजमहल फीका पड़ता जा रहा है। उसका वास्तविक क्या है, इसका पता लगाया जाएगा। आगरा आए केन्द्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ताजमहल की कलर स्पेक्ट्रोग्राफी कराएगी। राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ताजमहल डिक्लेरेशन टू बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन कार्यक्रम के तहत आगरा आए हैं।

ये भी पढ़ें - मांई भोजपुरी महोत्सव में मिला शहर के इस अधिवक्ता को भूषण सम्मान

ताजमहल संरक्षण को लेकर हुई बैठक
रविवार को आगरा में केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में ताजमहल संरक्षण को लेकर बैठक ली। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि कलर स्पेक्ट्रोग्राफी से ताजमहल के वास्तविक रंग का पता चल सकेगा। इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे ताजमहल के पीले, हरे, काले पड़ने की चर्चाओं पर विराम लगेगा।

ये भी पढ़ें - ऐसा बाजार आपने नहीं देखा होगा, जहां सड़क पर नहीं होती लोगों के लिए निकलने की जगह


फटकार के बाद आई याद
मई में सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के रंग बदलने पर चिंता जताते भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग को फटकार लगाई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार अब ताजमहल की कलर स्पेक्ट्रोग्राफी कराने जा रही है। जिससे रंग बदलने की समस्या का पता लगाया जा सके। इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगा। इसके साथ ही बैठक में ताजमहल के चारों ओर 500 मीटर की सीमा व आस पास के क्षेत्र को प्लास्टिक बैग, बोतल, प्लेटों आदि से आगामी 2020 तक एकल प्रयोग प्लास्टिक से मुक्त किया जाएगा। ताजमहल के आस पास क्षेत्रों में उत्पन्न प्लास्टिक कचरे को अलग करके उन्हें कूडे दानों में डालना तथा इसके लिए रिसाईकलिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आगरा के लिए प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करके प्लास्टिक मुक्त पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - जीटी रोड पर 6 मई से गरजेगा महाबली, फोरलेन का कार्य पकड़ेगा रफ्तार

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश