मथुरा

यूपी के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा- भूमाफियाओं की फोटो चौराहों पर लगाएंगे, देखें वीडियो

-प्रियंका गांधी लाशों पर राजनीतिक कर रहीं -सोनभद्र की घटना दुखद, सभी दल सहयोग करें -सपा, बसपा, कांग्रेस ट्विटर पर राजनीति करते हैं
3 min read
• •
Updated: 21 Jul 2019, 12:17 PM IST
Shrikant Sharma
Shrikant Sharma

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोनभद्र में हुई घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी जमकर निशाना साधा। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अगर प्रियंका गाँधी वाड्रा लाशों पर राजनीति कर रही हैं। इसमें भी वह अपना वोट बैंक ढूंढ रही हैं। उन्होंने कहा कि काँग्रेस का वजूद खत्म हो चुका है। रामपुर से सपा सांसद आजम खान का नाम लिए बिना कहा कि जरूरत पड़ी तो भूमाफियाओं की फोटो चौराहे पर लगाएंगे।

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा

वृंदावन में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रियंका गाँधी लाशों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही हैं। लाशों पर राजनीति करना बंद करें। प्रियंका यह सब अपनी वोट बैंक के लिए कर रही हैं काँग्रेस का वजूद खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा के इस परिवार में लोगों की मौत हुई है, उस परिवार के लोगों के साथ-साथ सरकार को भी दुख है। मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सरकार आर्थिक मदद भी देने जा रही है। जो मृतक हैं, उनके परिजनों को भी आर्थिक मदद दी जाए। ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि हमारी मंशा किसी को रोकना नहीं है, लेकिन वहाँ स्थिति को देखते हुए वहाँ का प्रशासन अच्छी तरीके से काम कर रहा है। उस जगह शांति बहाल हो, जो लोग घायल हुए हैं उनका ठीक तरह से उपचार हो । श्रीकांत शर्मा ने यह भी कहा कि जो अपराधी हैं, उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें

ट्विटर पर राजनीति करते हैं

ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा किस सोनभद्र की घटना को लकेर सपा बसपा या काँग्रेस हो, सहयोग करें। राजनीति के लिए आने वाले समय में बहुत मौका है। ये लोग ट्विटर पर राजनीति करते हैं या फिर जहाँ ऐसी दुखद घटना होती है, वहाँ जाकर यह राजनीति करते हैं।

यह भी पढ़ें

आजम खान का वास्तविक स्वरूप जनता के सामने रखा

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से आजम खान के बारे में जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जो अपराधी है, वह अपराधी है, चाहे वह कोई हो, चाहे वह आजम खान ही क्यों न हों। आजम खान भू-माफिया हैं। गैर कानूनी तरीके से जमीनों पर कब्जा किया है। हमने आजम खान के वास्तविक स्वरूप को जनता के सामने रखा है। वह माफिया है। जमीनों पर कब्जा किया है। जितने भी भूमाफिया हैं, उन सबकी फोटो लगाने वाले हैं। आवश्यकता पड़ी तो चौराहों पर फोटो लगाएंगे। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टोलरेंस पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार करने वाले एजेंसियों को सहयोग करें।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला