मथुरा

‘संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए विराट-अनुष्का को मिले 5 करोड़’, फलाहारी बाबा के दावे पर कोहली की टीम का आया बयान; जानिए क्या कहा

Premanand Maharaj Controversy: फलाहारी बाबा ने दावा किया था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद महाराज के आश्रम आने के लिए 5 करोड़ रुपये मिले थे। अब इस आरोप पर कोहली का बयान सामने आया है।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
Virat Kohli Premanand Maharaj, Virat Kohli 5 crore claim, विराट कोहली पर 5 करोड़ का दावा, Premanand Maharaj ashram controversy
विराट कोहली प्रेमानंद महाराज विवाद (PC : X/ @bhajanmarg_official)

Virat Kohli Team Reaction on Visit Premanand Maharaj Ashram: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद प्रेमानंद महाराज का आश्रम विवादों के केंद्र में घिरा है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी बाबा ने क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर एक बेहद सनसनीखेज दावा किया था। बाबा का आरोप था कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए इस सेलिब्रिटी कपल को करोड़ों रुपये दिए गए थे। प्रेमानंद महाराज के आश्रम और वहां चल रहे विवादों के बीच अब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की आधिकारिक टीम की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है।

फलाहारी बाबा ने लगाया था 5 करोड़ देने का आरोप

हाल ही में फलाहारी बाबा ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि, "विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आश्रम बुलाने के लिए 5 करोड़ रुपये का भारी-भरकम भुगतान किया गया था। हालांकि उन्होंने अपने इस दावे को साबित करने के लिए कोई भी पुख्ता सबूत पेश नहीं किया था। फलाहारी बाबा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही थी। इन दावों के तूल पकड़ने के बाद आखिरकार कोहली की आधिकारिक टीम ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

कोहली की टीम ने क्या कहा

विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली को लेकर किए गए दावे पूरी तरह गलत और तथ्यों से परे हैं। कोहली के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है। प्रवक्ता ने स्थिति साफ करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि, "फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के संबंध में किए गए सभी दावे पूरी तरह से झूठे निराधार और तथ्यात्मक रूप से बिल्कुल गलत हैं। विराट कोहली संत प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन केवल उनके प्रति अपनी गहरी आस्था और असीम श्रद्धा के कारण करते हैं।"

मीडिया को दी जिम्मेदारी से काम करने की नसीहत

विराट कोहली के प्रवक्ता ने इन अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए मीडिया संस्थानों से भी एक खास अपील की है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया है कि वे इस तरह की भ्रामक खबरें प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उचित सावधानी बरतें। प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी खबर को जनता तक पहुंचाने से पहले उसके तथ्यों की अच्छी तरह से पुष्टि करना जरूरी है और मीडिया को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी रिपोर्टिंग करनी चाहिए।

Also Read
View All