मथुरा

जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क बनी तालाब, घरों तक पहुंचा पानी

मसानी के समीप चल रहे नाला निर्माण की वजह से नाले का पानी इलाके की सड़कों और नाले के समीप बने घरों तक पहुंच गया है।

2 min read
Jun 19, 2018
जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क बनी तालाब, घरों तक पहुंचा पानी

मथुरा। मथुरा के गोविंद आश्रम इलाके में जलभराव के कारण नर्क जैसे हालात हो गए हैं। जलभराव के कारण सड़क भी तालाब बन गई है। लोगों के आने जाने के लिए रास्ता नहीं बचा है। खासकर अकेले रह रहे बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वह सामान लेने के लिए बाजार भी नहीं जा पा रहे हैं। घर में कैद रहने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें

नदी में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत


बता देंं कि इस इलाके से भाजपा के ही पार्षद हैं और नगर निगम पर भी भाजापा का ही कब्जा है फिर भी इस तरह के हालात हैं। इस इलाके में बारिश के मौसम में हर बार यही हालात होते हैं। नालों से निकलता हुआ पानी लोगों के घरों तक में पहुंच जाता है। बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है वहीं लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। हालांकि इस बार बारिश नहीं हुई है, लेकिन मसानी के समीप चल रहे नाला निर्माण की वजह से पानी इलाके की सड़कों और नाले के समीप बने घरों तक पहुंच गया है। जिस वजह से यहां के रहने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थाेनीय लोगों का कहना है कि कई बार इलाके के पार्षद से भी यहां की समस्या के बारे में बताया गया है, नगर निगम के लिए कई बार चक्कर लगाए लेकिन इनकी सुनने वाला शायद यहां कोई नहीं है।

बोलने को नहीं कोई तैयार

वहीं जब इस जल भराव को लेकर नगर निगम के मेयर मुकेश आर्य बंधू और निगम के अधिकारियों से बात की गयी तो इस मामले पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें

पत्नी की बेवफाई के चलते सिपाही ने की ख़ुदकुशी
Published on:
19 Jun 2018 06:15 pm
Also Read
View All