23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नदी में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत

छह भाई बहनों में सबसे बड़ा शिवम नानी के घर रुककर बीएससी की पढ़ाई करने आया था।

2 min read
Google source verification
Drowned in River

नदी में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक किशोर की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए आया था। फिलहाल 50 से ज्यादा गोताखोरों की मदद से किशोर का शव बरामद कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। छह भाई बहनों में सबसे बड़ा शिवम नानी के घर रुककर बीएससी की पढ़ाई करने आया था।

यह भी पढ़ें- कासगंज में दिनदहाड़े लूट, बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे किसान से लूटे रुपए

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

दरअसल घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के बंका घाट इलाके की है। जहां जिला लखीमपुर खीरी अंतर्गत थाना मैगलगंज के गांव बान्दूखेड़ा निवासी राजेश कुमार कश्यप का 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार कोतवाली के मोहल्ला बिजलीपुरा में रहने वाले अपने मामा अजय कुमार कश्यप के यहां रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। शिवम की मामी कमला देवी ने बताया गर्मी के चलते शिवम अपने साथियों के साथ घर से कुछ दूर खन्नौत नदी में नहाने के लिए आया था। नहाते हुए शिवम किशोर गहरे पानी में चला गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद लगभग 50 गोताखोर शिवम के शव को तलाशने में लगाए गए। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवम के शव को नदी से बरामद कर लिया गया। किशोर की मौत पर उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

क्या कहना है पुलिस का

वहीं मामले में सीओ सदर बलदेव सिंह खंदेड़ा ने बताया कि नहाते समय शिवम नाम का युवक नदी में डूब गया था कई गोताखोर लगाकर तलाश कराया गया, जहां कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद शिवम को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग