3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज में दिनदहाड़े लूट, बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे किसान से लूटे रुपए

कासगंज में हो रहीं लूट, हत्या और डकैती की वारदात पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाराजगी जाहिर कर चुके है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 19 Jun 2018, 4:39 PM IST

Loot

कासगंज में दिनदहाड़े लूट, बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे किसान से लूटे रुपए

कासगंज। जिले में बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने दिन दाहड़े लूट की सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरों ने तमंचे के बल पर किसान चाचा भतीजे से एक लाख 40 हजार रूपए से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बेखौफ लुटेरे फरार हो गए। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में नाकाबंदी कराई, लेकिन लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

यह भी पढ़ें- छोटे भाई की पत्नी पर रखते थे बुरी नियत, विरोध किया तो उठाया खौफनाक कदम

नाकाबंदी के बाद भी बदमाश फररार होने में कामयाब

पूरी घटना सोरों कोतवाली इलाके के गांव गोयती के समीप उस वक्त की है, जब लूट के शिकार हुए चाचा भूरे सिंह और उनका भतीजा मौहरपाल निवासी कैंडी सोरों कैनरा बैंक से एक लाख 40 हजार रूपए लेकर बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच लुटेरों ने उनका बाइक से पीछा कर तमंचों के बल पर रोक लिया और फिल्मी स्टाइल में कनपटी पर रखकर नकदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। उधर लूट की जानकारी मिलते ही यूपी डायल १०० पुलिसक्रमी मौके पर पहुंचे और जिले भर में जहां के तहां बैरियर लगाकर नाकाबंदी की गई, लेकिन शातिर लुटेरे आराम से वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। फिलहाल सोरों कोतवाली पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, 25 जून के बाद करेंगे ऐसा काम, आमजन होगा परेशान

मुख्यमंत्री भी जता चुके हैं नाराजगी

बता दें कि कासगंज में लगातार वारदात हो रही हैं। लूट, हत्या और डकैती की वारदात पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं बावजूद इसके बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। बीते दिनों कासगंज दौरा पर के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों से पूछा था कि ये कैसी कानून व्यवस्था है।