
निवाई पुलिस थाने में गिरफ्तार लूट के आरोपित।
निवाई .पुलिस ने रविवार को लूटपाट की करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले दो नकाबपोश आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस वत्ताधिकारी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गत 6 जून को पुखराज पुत्र कैलाश रैगर निवासी शिवाजी कॉलोनी ने लूटपाट की स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें बताया कि 5 जून को वह जयपुर से निवाई आ रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मूंडिया बायपास के समीप पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल वाले ने मेरी मोटरसाइकिल के सामने मोटरसाइकिल लगाकर खड़ी कर दी तथा दूसरी मोटरसाइकिल मेरे बगल में आकर रुकी।
इस दौरान एक जने ने आकर उसको पकड़ लिया। उन्होंनेे मिलकर उसे नीचे गिरा दिया। इस दौरान उसकी जेब में रखें 5 हजार 200 रुपए, मोटरसाइकिल की आरसी एवं अन्य दस्तावेज लेकर फरार हो गए।
इस मामले में थाना प्रभारी रामजीलाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल, लक्ष्मीनारायण यादव, लोकेश चौधरी, अजीतसिंह, मुकेश कुमार, सुरेश नैनिवाल को शामिल किया।
उन्होंने आरोपित दिलखुश यादव निवासी ढाणी बड़ा कुआं गोपालपुरा थाना निवाई एवं शिवदत्त जाट निवासी खंडवा थाना निवाई को गिरफ्तार किया गया। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने निवाई में लालसोट रोड पर, शिवाड़ एवं नला रोड सहित कई स्थानों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है।
निवाई पुलिस थाने में गिरफ्तार लूट के आरोपित।
चोरी का अरोपी रिमाण्ड पर
उनियारा. कस्बे के वार्ड 11 में गढ़ रोड स्थित एक मकान में ताला तोडकऱ चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां उसे दो दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया।
थाना प्रभारी संग्रामसिंह राजावत ने बताया कि पुलिस ने गढ़ रोड़ स्थित सुभाष जैन पाटौदी के मकान का ताला तोड़ चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजू शर्मा निवासी देई जिला बूंदी को गिरफ्तार कर कैम्प कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमाण्ड पर लिया है।
पुलिस पूछताछ में उसने दूसरे साथी का नाम रमेश गुर्जर निवासी देई होना बताया है। उक्त चोरी के आरोपी रमेश गुर्जर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
चार गिरफ्तार
बंथली. खात्याहाली मजरा ढाणी में दीवार निर्माण को लेकर झगड़ा कर रहे दो पक्षों के चार जनों को शनिवार को सरोली चौकी पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी राजेन्द्रप्रसाद शर्मा ने बताया कि आरोपित एक पक्ष के खात्याहाली मजरा ढाणी निवासी समुद्र मीणा, मुकलेश मीणा, दूसरे पक्ष के बन्नालाल मीणा व प्रेमलाल मीणा है।
उन्होंने बताया कि झगड़ा एक पक्ष की ओर से दीवार बनाने व दूसरे पक्ष की ओर से विरोध करने पर हुआ।
Published on:
18 Jun 2018 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
