मथुरा

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, अयोध्या की तरह मथुरा में भी बनेगा भव्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर

Yogi Adityanath Krishna Janmabhoomi statement : योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मथुरा पहुंचकर सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन किए।

2 min read
Mar 07, 2026
सीएम योगी पहुंचे मथुरा बोले- अयोध्या जैसा बनेगा भव्य मंदिर, PC- ANI

योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रज की पवित्र भूमि भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी हुई है और भगवान की कृपा से जिस तरह राम मंदिर अयोध्या में बना, उसी तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।

मुख्यमंत्री ने मथुरा पहुंचकर सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन किए। मंदिर परिसर में उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और संतों के साथ बैठक कर ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें

होली पर जीजा ने साली पर डाला पेंट, चेहरा झुलसा तो थाने पहुंच गई युवती

ब्रज की होली और संस्कृति का किया उल्लेख

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज की होली पूरे देश और दुनिया में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि चाहे मथुरा हो, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव या गोवर्धन पूरे ब्रज में होली का उत्सव आस्था और संस्कृति का अद्भुत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु हर साल यहां आकर इस उत्सव में भाग लेते हैं और यह भारत की सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाता है।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद की 8वीं बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में ब्रज क्षेत्र के पर्यटन, धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान सेवायत गोस्वामी हाउस अरेस्ट

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कुछ सेवायत गोस्वामियों को पुलिस ने उनके घरों में ही रोक दिया। बताया जा रहा है कि वे बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एहतियातन यह कदम उठाया।

पर्यटन थाना का उद्घाटन और अन्य कार्यक्रम

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मथुरा में एक नए पर्यटन थाने का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा ब्रज क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक और कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम को वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें

अखिलेश बोले- हम नीतीश कुमार और मायावती को बनाना चाहते थे प्रधानमंत्री, भाजपा कर रही रिटायर

Published on:
07 Mar 2026 08:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर