
मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मथुरा जिले के छह तीर्थस्थलों पर पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी है। इसका मतलब है कि इन स्थानों पर अब शराब की बिक्री नहीं हो पाएगी। छह तीर्थस्थलों पर शराब की 32 दुकानें हैं। इन दुकानों से हर साल 11 करोड़ से अधिक की शराब बेची जाती है। ये छह तीर्थस्थल हैं- बल्देव, राधाकुंड, नंदगांव, गोवर्धन, गोकुल और बरसाना।
यह भी पढ़ें
मथुरा शहर में खुल सकती हैं 32 और दुकानें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय बैठक में शराबबंदी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। अब सरकार के सामने मुश्किल है राजस्व हानि की। इस वित्तीय वर्ष में इन दुकानों से 11 करोड़ 10 लाख 60 हजार 688 रुपये का राजस्व मिलना था। सरकार ने इसका तोड़ निकाला है। बंद होने जा रही 32 दुकानों को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा। माना जा रहा है कि अधिकांश दुकानें मथुरा शहर में खोली जाएंगी। मथुरा शहर में शराबबंदी लागू नहीं है, लेकिन वृंदावन में है। वृंदावन के लोग मथुरा आकर शराब की खरीदारी करते हैं।
यह भी पढ़ें
शराबबंदी का अनुकूल प्रभाव होगा
धार्मिक दृष्टि से बात करें तो शराब को सभी बुराइयों की जड़ माना जाता है। शराब पीकर लोग उत्पात ही नहीं, बल्कि जघन्य अपराध भी करते हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं शराब के नशे में की जाती हैं। माना जा रहा है कि तीर्थस्थलों पर शराबबंदी का अनुकूल प्रभाव होगा।
यह भी पढ़ें
यूपी में लागू हो शराबबंदी
मथुरा के सीपी सिंह सिकरवार का कहना है कि कायदे से तो शराब पूरे उत्तर प्रदेश में बंद होनी चाहिए। गुजरात और बिहार में शराबबंदी लागू है। इन राज्यों से सीख लेनी चाहिए। शराब से मिला राजस्व अंततः लोगों के स्वास्थ्य पर खर्च हो जाता है। इसलिए यह सोचना कि शराबबंदी से राजस्व की हानि होगी, गलत है।
यह भी पढ़ें