मथुरा

काम दिलाने के बहाने करना चाहता था किशोरी से गंदा काम, सूझ बूझ से बची

वहीं किशोरी के परिजनों को चाइल्ड लाइन और आरपीएफ ने सूचना दे दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 3:56 PM IST
Child Line
काम दिलाने के बहाने करना चाहता था किशोरी से गंदा काम, सूझ बूझ से बची

मथुरा। मजदूर पिता से मिलकर वापस लौट रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। चाइल्ड लाइन और आरपीएफ पुलिस को किशोरी ने जब अपनी पीड़ा सुनाई तो पैरों तले ज़मीन खिसक गई। वहीं किशोरी के परिजनों को चाइल्ड लाइन और आरपीएफ ने सूचना दे दी है। माता पिता के आने के बाद किशोरी को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

ये है मामला

बता दें कि उदयपुर की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी अपने पिता से मिलने के लिए गयी और उसी दिन ट्रैन में बैठकर वापस घर के लिए निकली। ट्रेन में उसे एक लड़का मिला और वह किशोरी को काम दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए निकल पड़ा लेकिन बीच रास्ते में लड़के ने किशोरी के साथ गलत हरकत शुरू कर दी। ट्रेन जैसे ही मथुरा पहुँची तो किशोरी ने किसी तरह से ट्रेन से उतर कर आरपीएफ को सूचना दी। चाइल्डलाइन की मदद से किशोरी के परिजनों को सूचना दी लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किशोरी के साथ इस तरह की हरकत करने वाला कौन था और कहाँ का था, फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

तीन दिन पहले निकली घर से

मथुरा रेलवे चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सईद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लड़की उदयपुर की रहने वाली है और इसके पिता सुमेरपुर में राज मिस्त्री का काम करते हैं। यह अपने पिता से 3 दिन पहले मिलने गई थी और मिलकर जब वापस आ रही थी तो एक लड़का ट्रेन में मिला और ऐसे काम दिलाने के बहाने ले जा रहा था, इसके साथ गलत हरकत करने लगा और उसने जैसे-तैसे दूसरे डब्बे में जाकर अपने साथ अनहोनी होने से बचाया। परिजनों को सूचना दे दी है जैसे ही परिजन आ जाएंगे परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

सौतेली माँ पीटती है और खाना नहीं देती

वहीं जब किशोरी से बात की गई तो किशोरी ने बताया कि मेरी सौतेली माँ है और मुझे मारती है पीटती है और खाना भी नहीं देती। पापा की याद आ रही थी तो मिलने चली गई। पापा भी मेरी सौतेली माँ से कुछ नहीं कहते क्योंकि उनकी मजबूरी है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला