मऊ

Sudhakar Singh Death: घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का मेंदांता हॉस्पिटल में निधन

Sudhakar Singh Passed Away: सुधाकर सिंह ने पिछले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को हराया था।

2 min read
Nov 20, 2025
विधायक सुधाकर सिंह, Pc : फेसबुक

SP MLA Sudhakar Singh Death: मऊ जिले की घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें बुधवार को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुधाकर सिंह ने पिछले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को हराया था।

ये भी पढ़ें

प्रशांत किशोर के MLA उम्मीदवार की दोबारा हार्ट अटैक से मौत! जानिए ऐसे Heart Attack Risk से बचने के लिए क्या करें

जानिए सुधाकर सिंह का राजनीतिक इतिहास

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। सुधाकर सिंह दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने साल 1996 में नत्थूपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी और उसी के साथ ही वह विधायक बने थे। इसके बाद साल 2012 में नत्थूपुर विधानसभा का नाम बदलकर इसका नाम घोसी कर दिया गया। इस बदलाव के साथ ही यहां फिर चुनाव हुआ और इसमें भी सुधाकर सिंह ही विजयी रहे।

2017 विधानसभा चुनाव में हार

साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में घोसी सीट से सपा ने एक बार फिर से सुधाकर सिंह को टिकट दिया था लेकिन, उन्हें बीजेपी के फागू चौहान से हार का सामना करना पड़ा था। जुलाई, 2019 में फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया तो घोसी विधानसभा सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव हुए। इस बार बीजेपी ने विजय राजभर को उतारा और सपा ने सुधाकर सिंह को ही उतारा था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते उन्हें सपा से टिकट नहीं मिल पाया था। इसके बाद सुधाकर सिंह ने निर्दलीय ताल ठोंकी और उन्हें सपा का समर्थन मिला। हालांकि इन चुनावों में सुधाकर सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।

2022 में समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को घोसी की जगह मधुबन से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन फिर उनका टिकट कट गया। सुधाकर सिंह की जगह सपा ने फिर उमेश चंद पाण्डेय को चुनाव में खड़ा कर दिया। इसके बाद से सुधाकर सिंह ने बगावती तेवर अपना लिया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा के लिए वो बगावती बयानबाजी करते रहे, लेकिन पार्टी को उन्होंने नहीं छोड़ा।

उपचुनाव में चर्चे में आये सुधाकर सिंह

साल 2023 में घोसी में उपचुनाव का ऐलान हुआ और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एक बार फिर से सुधाकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा। घोसी में राजनीतिक पकड़ रखने वाले सुधाकर को जनता का समर्थन भी मिला। दारा सिंह चौहान को हराकर उन्होंने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है।

Also Read
View All

अगली खबर