मेरठ

मेरठ में क्रिकेट के विवाद में फायरिंग के दौरान दो सगे भाइयों की हत्या, तनाव के बाद फोर्स तैनात

Highlights जनपद के मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसोरा की घटना दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष के बाद हुई फायरिंग पुलिस ने देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया  
2 min read
• •
Updated: 20 May 2020, 9:33 AM IST
meerut

मेरठ। कोरोना संक्रमण से चल रहे लॉकडाउन में जनपद के मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसोरा में क्रिकेट के विवाद में दो पक्षों के दौरान जमकर संघर्ष और फायरिंग हुई। इसमें दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष के प्रधान समेत दर्जनभर लोगों पर आरोप लगे हैं। मंगलवार की देर रात चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गांव में तनाव बना हुआ है और फोर्स तैनात कर दी गई है। आला अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार यह विवाद पूर्व प्रधान नियाज मोहम्मद और अजबर पक्ष के बीच हुआ है। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसको लेकर मंगलवार को दोनों के बीच संघर्ष हो गया। गोलीबारी के दौरान अजबर के दो बेटों खालिद (20) व मजीद (18) को गोली लगी। खालिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माजिद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो भाइयों की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ किठौर और एसओ मुंडाली मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान और उसके परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। पूर्व प्रधान मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने उसके परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान और उसके पुत्र की तलाश में देर रात तक ताबड़तोड़ दबिश दी गई। दोनों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के चार लोगों को भी हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान