मेरठ

मेरठ में जमात ठहराने पर शहरकाजी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने विदेशी जमातियों के पासपोर्ट कब्जे में लिए

Highlights मेरठ की मवाना मस्जिद में केन्या, सूडान और अफ्रीका के मिले थे 10 जमाती लॉकडाउन के बावजूद सूचना नहीं देने पर शहरकाजी और अन्य पर मुकदमा जिले के खुफिया विभाग ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी थी जानकारी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2020, 1:12 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान बिना सूचना दिए विदेशी जमात के दस लोगों को मेरठ के मवाना की बिलाल मस्जिद में ठहराने के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने शहरकाजी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने सभी विदेशी जमातियों के पासपोर्ट जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिए हैं।

खुफिया विभाग ने जिले के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी थी कि मवाना की बिलाल मस्जिद में विदेशी जमात के 10 लोग रुके हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मस्जिद पहुंची तो बाहर ताला लटका हुआ था। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंच गया। पुलिस के कहने पर उसने ताला खोला। पुलिस को मस्जिद के अंदर से सूडान, केन्या, अफ्रीका के दस जमाती मिले। टीम ने सभी के स्वास्थ्य की जांच की। इन विदेशी जमातियों ने हालांकि मास्क पहना हुआ था और उचित दूरी पर भी थे।

पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के दौरान उन्हें इस जमात को यहां ठहराने की जानकारी नहीं दी गई थी। मवाना थाने के एसएसआई नरेंद्र सिंह की ओर से शहरकाजी मौलाना नफीस काजमी, डा. असलम एडवोकेट और नईमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही विदेशी जमातियों के पासपोर्ट भी पुलिस ने जांच केे लिए अपने कब्जे में ले लिए हैं। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि जांच में आए तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान