उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं। पूरा विश्व इस समय ठहर-सा गया है, जो काफी बुरा है। हम आम राह पर वापस आएं उसके लिए जरूरी है कि हम सभी एक होकर इस बीमारी से लड़ें और यह हम थोड़ा सतर्क और सावधान रहकर, अपने आस-पास की जानकरी रखकर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय सोशल मीडिया पर इस बीमारी के बारे में बहुत सी बातें बताई जा रही हैं। वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे में वे सभी से सावधानी बरतने का पालन करने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पूरी तरह से सम्मान और पालन करना समय की जरुरत है। घर पर रहें, सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें।