बता दें कि प्रदेश की जेलों और मेरठ जेल में इस समय क्षमता से चार गुना कैदी बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों से कहा था कि जेल में कई अधिकारियों के अलावा कई विजिटर्स भी आते हैं। इस वजह से कैदियों को वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा होती है। सुप्रीम कोर्ट की मुख्य बेंच ने यह भी कहा कि जेल कोरोना वायरस के फैलने का कारण बन सकते हैं। बेंच ने सभी राज्य और केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, गृह सचिवों, पुलिस महानिदेशक को स्वास्थ्य सहायता देने के लिए उपाय करने का सुझाव दिया था।