मेरठ

पीएसी के सात जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया 327

Highlights छठी वाहिनी पीएसी के अब तक 11 जवान कोरोना संक्रमित अभी तक 107 जवानों के सैंपल में आयी सिर्फ 19 की रिपोर्ट जनपद में 19 की हो चुकी मौत, 146 लोग हो चुके हैं ठीक  
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2020, 11:02 AM IST
meerut

मेरठ। जिले में कोरोना की चेन लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को सात और नए मरीज सामने आए हैं। चिंताजनक यह है कि ये सभी पूर्व में कोरोना संक्रमित हो चुके पीएसी जवान के संपर्क वाले हैं। जिले में सात नए केस के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 327 हो चुकी है, 19 मरीज जान गंवा चुके हैं, जबकि 146 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना वायरस के छठी वाहिनी में संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी का माहौल है।

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में पीएसी का एक हेड कांस्टेबल, एक फालोअर व पांच प्रशिक्षु हैं। सभी छठी वाहिनी पीएसी के हैं। ये सभी 13 मई को पॉजिटिव संक्रमित मिले छठी वाहिनी पीएसी के चार संक्रमित जवानों के संपर्क वाले हैं। सीएमओ ने बताया कि इनके संपर्क के लोगों की सूची तैयार की जा रही है। रविवार को कोरोना के 524 सैंपल टेस्ट को लिए गए थे। जिनमें से सात कोरोना पॉजीटिव पाए गए। ये सभी सात मरीज छठी वाहिनी पीएसी जवान के संपर्क वाले थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्व में भी जवान के अलावा उसके घर में किराए पर रहने वाले तीन रिक्रूट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जवान के संपर्क वाले सात और लोग कोरोना पॉजीटिव निकले। इन सभी के परिवारवालों को क्वंरटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 327 तक पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 19 तक पहुंच गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान