मेरठ जनपद में संक्रमितों की संख्या 320 हो गई है। इनमें 19 की मौत हो चुकी है, जबकि 114 मरीज ठीक हो चुके हैं। एसपी सिटी के एस्कॉर्ट में चलने वाला सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। एसपी सिटी ने बताया कि सिपाही की तबियत दो दिन पहले खराब हुई थी। उसी दौरान उसका सैंपल लिया गया था। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि अब कोरोना से मेरठ पुलिस भी संक्रमित होने लगी है। अभी कुछ दिन पूर्व ही एडीजी ने पुलिस को संक्रमण से बचाने के लिए ही पीपीई किट और फेस ग्लास बांटे थे, लेकिन अब सिपाही के संक्रमित मिलने से पुलिसकर्मियों में दहशत हैं।