मेरठ। बदलता मौसम लोगों के लिए काफी मुफीद साबित हो रहा है। मौसम के बदलाव के कारण अप्रैल महीने से ही तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह तापमान घट जाता है, वहीं दोपहर होते-होते तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है। गत गुरुवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहे। शाम के समय आंधी और कई जगह बारिश से मौसम में ठंडापन आ गया।