मेेरठ। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के कारण लोग घर में कैद होकर रह गए हैं। इस दौरान लोगों की जिंदगी के खुशी के मौके भी आए, जिन्हें वे सोशल डिस्टेंसिंग के कारण नहीं मना पा रहे हैं। हालांकि पुलिस लोगों को उनकी खुशियां देने के लिए मदद भी कर रही है। इसी तरह का एक मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी की शारदा रोड पर देखने को मिला, जब लॉकडाउन के कारण बुजुर्ग दंपती और परिवार के लोग शादी की 50वीं सालगिरह सेलिब्रेशन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में ब्रह्मपुरी पुलिस ने ऐसा काम किया कि इस परिवार के लिए यह यादगार लम्हा बन गया।