मेरठ

Meerut: कोरोना से जान गंवाने वाले का बेटा भी मिला पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों की संख्या 74 पहुंची

Highlights मेरठ में पिछले 24 घंटे में 71 सैंपलों की हुई जांच संतोष अस्पताल के पूरे स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव अस्पताल का स्टाफ 14 दिन के क्वारंटाइन में  
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 8:40 AM IST
meerut

मेरठ। कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले संतोष अस्पताल के कर्मचारी का बेटा भी कोरोना पॉजीटिव निकला। रविवार को हुई जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राहत की बात ये रही कि संतोष अस्पताल के पूरे स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। कुल 71 सैंपलों की जांच हुई थी, जिनमें से एक ही पॉजीटिव निकला। जिससे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। एक नए मरीज के साथ जनपद में कोरोना पीडि़तों की संख्या 74 हो गई है।

बता दें कि दो दिन पहले संतोष अस्पताल के अकाउंटेंट राजनगर निवासी व्यक्ति की मौत के बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही संतोष अस्पताल के सारे स्टाफ को क्वांरटाइन करते हुए इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इसके अलावा मृतक के परिवार के चार सदस्यों, उनके घर में रहने वाले तीन किराएदार और एक दूधिया के सेंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार शाम रिपोर्ट आयी तो केवल चंद्रपाल के बेटे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

बाकी सैंपल निगेटिव निकले। जिसके बाद प्रशासन के साथ ही अस्पताल से जुड़े स्टाफ और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी संतोष अस्पताल के स्टाफ को वहीं पर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके बाद उन सभी का एक टेस्ट और होगा। उसके बाद ही घर जाने की अनुमति दी जाएगी। अब मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है। जिनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप