मेरठ

शादी में जा रहे परिवार के साथ हुर्इ एेसी दुर्घटना की मातम में बदली खुशी

पब्लिक ने आरोपी को धुना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Feb 26, 2018
meerut accident

मेरठ। विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी समेत उनका पुत्र घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत के बाद शादी का उसके परिजनों में मातम का माहौल है, जिसके चलते शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति ने तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया है।

भांजे की शादी में जा रहे थे दंपत्ति

जानकारी के अनुसार सहारा थाना नाहरी निवासी अलीशेर मलिक के भांजे की सरधना क्षेत्र के गांव महादेव में रविवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए अलीशेर अपनी पत्नी वरिसा व दस वर्षीय पुत्र फरमान के साथ मोटर साइकिल से गांव महादेव के लिए चला था। अलीशेर रविवार रात लगभग 11 बजे सरधना में तहसील रोड पर थाने के निकट पहुंचा, उसी समय पीछे से आए तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति व उनका पुत्र घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को उठाकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने अलीशेर की पत्नी वरिसा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता आैर पूत्र की हालत खतरे से बाहर है।

लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर धुना

वहीं घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने मौके पर ही आरोपी ट्रक चालक को दबोच लिया। गुस्साएे लोगों ने ट्रक चालक को जमकर धुना। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में अलीशेर ने थाने पर तहरीर देते हुए ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतका अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गई है।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=1M7PJZKthtc

Published on:
26 Feb 2018 01:10 pm