30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब एक क्लिक पर मिलेगी शिक्षकों की कुंडली

बेहतर शिक्षा व्यवस्था व तबादलों में पारदर्शिता लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने की पहल
2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Feb 26, 2018

meerut

मेरठ. बेसिक शिक्षक परिषद के विद्यालयों में तैनात कौन सा शिक्षक, शिक्षणोत्तर कर्मचारी या शिक्षामित्र कहां तैनात है। इसका पता अब पलभर में चल जाएगा। साथ ही किस जिले में कितने शिक्षक व शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है या उनका तबादला दूसरे स्कूल में होता है तो उनकी जानकारी भी अब बेहद आसानी से हो सकेगी। यह सब संभव हो सकेगा बस एक क्लिक से। शासन के निर्देश पर परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत पद और इन पदों के सापेक्ष तैनात हर शिक्षक, शिक्षणोत्तर कर्मचारी और शिक्षामित्र को अलग-अलग कोड आवंटित होना है। इसके बाद उसे वेबसाइट पर डाला जाएगा। यह बेहतर शैक्षिक व्यवस्था व वित्तीय नियोजन तथा तबादलों में पारदर्शिता लाने के लिए हो रही है। बता दें कि कुछ साल पहले बेसिक शिक्षा सचिव आशीष गोयल ने इस दिशा में कदम बढ़ाया था। अब यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़े- दर्दनाक हादसा: हापुड़ में ट्रेन से कटकर छह दोस्तों की मौत, एक गंभीर

मानव संसाधन प्रबंध प्रणाली के तहत योजना

शिक्षकों को कोड देने की व्यवस्था पहली बार शुरू हो रही है। प्रदेशभर के जिलों में कार्मिक विवरण की फीडिंग शुरू हो चुकी है। परिषद सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांग रहा है। शिक्षकों को मिलने वाले कोड में उससे जुड़ी सभी जानकारियां रहेंगी। बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद में सचिव ने विभिन्न जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक करके कार्य की समीक्षा की। इसमें इंप्लाई कोड तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कोड को तैयार करने के लिए आवश्यक टीचर्स के संबंध में सभी जानकारियों को परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों के बीएसए को निर्देश दिए गए। जिससे इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए इंप्लाई कोड जल्द एलॉट किए जा सकें।

यह भी पढ़े- मनचला युवती से बोला- आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा, लेकिन लड़की ने ऐसे सिखाया सबक, देखें वीडियो-

एनआईसी तैयार करेगा कोड

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों का इंप्लाई कोड तैयार कराने के लिए एनआईसी को जिम्मेदारी दी गई है। बेसिक की ज्वाइंट डायरेक्टर ललिता प्रदीप के अनुसार सभी जिलों की डिटेल प्राप्त होने के बाद योजना बनेगी।

यह भी पढ़े- सहारनपुर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में गैस रिसाव के बाद मची भगदड़, देखें वीडियो-

ऐसी होगी व्यवस्था

सभी जिलों की डिटेल प्राप्त होने के बाद इसके तहत विद्यालय कोड 11 अंकों का हो सकता है। पहले दो अंक (01 से 75 तक) जिले के लिए होंगे। तीसरा अंक नगर क्षेत्र (1), अन्य नगर क्षेत्र (2) व ग्रामीण क्षेत्र के लिए (3) होगा। चौथा व पांचवां अंक ब्लॉक नगर क्षेत्र के लिए (01 से 23 तक या उनकी संख्या के अनुसार) होगा। छठा व सातवां अंक ग्राम पंचायत/वार्ड के लिए (01 से 20 तक या उनकी संख्यानुसार) होगा। आठवां व नौवां अंक स्कूल के प्रकार के लिए (01 से 11 तक) होगा। अंतिम दो अंक (01 से 10 तक या स्कूलों की संख्या के अनुसार) ग्राम पंचायत/वार्ड के अंदर स्कूलों की संख्या तय करने के लिए होंगे। पद का कोड 13 अंकों का होगा। पहले 11 अंक स्कूल के कोड के समान होंगे। आखिरी दो अंक पद से संबंधित होंगे, जिसमें 01 से 10 तक की संख्या प्रधानाध्यापक के लिए, 11 से 80 की संख्या अध्यापकों के लिए, 81 से 90 की संख्या चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए तथा 91 से 99 की संख्या शिक्षामित्र के लिए निर्धारित होगी।

यह भी पढ़े- भाजपा को बड़ा झटका, अपने ही गढ़ में चारों खाने चित हुए प्रत्याशी