रामपुर. जिलाधिकारी आवास के ठीक बराबर में सरेआम एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गौर करने वाली बात ये है कि ये सब भाकियू नेता की जनसभा के दौरान हो रहा था। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उससे कहा कि आप मुंह से कपड़ा हटाओ और मेरे साथ कार में बैठकर चलों में तुम्हें घुमाता हूं। उसने जब विरोध किया तो आरोपी हंसने लगा, जिसके बाद पीड़िता ने उसकी जमकर धुनाई की। मामला बिगड़ता देख भारतीय किसान यूनियन के नेता हनीफ वारसी ने बात संभाली और युवक से सबके सामने माफी मंगवाई।