शिवमणि त्यागी/सहारनपुर. जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रविवार देर शाम अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर भगदड़ मच गई। तेज आवाज के साथ सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ तो वार्ड में मौजूद तीमारदार दहशत में आ गए और अपने मरीजों को लेकर बाहर की ओर भागने लगे। यह देख दूसरे मरीजों व तीमारदारों में भी दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। एक दूसरे को धकियाते हुए जब मरीज और तीमारदार वार्ड से बाहर भागे तो कई लोगों को चोट भी आ गई।