दरअसल भाजपा के खतौली विधानसभा से बड़बोले विधायक विक्रम सैनी शनिवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शिव चौक पर हो रहे कार्यक्रम में पहुंचे। विधायक विक्रम सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के एक स्लोगन 'हम दो हमारे दो' पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम दो हमारे दो हमने तो मान लिया, लेकिन हमारे बहुत से लोग तो एक पर ही अटक गए हैं। हम दो हमारे एक.. और कहीं हम दो हमारे 18... और कहीं हम पांच हमारे पच्चीस... तो नियम कानून सभी के लिए होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब तक नियम कानून नहीं बनता। तब तक हिंदू भाइयों तुम्हें छूट है। इतने रुकना मत... कानून बनेगा, तो सभी के लिए बनेगा। वहीं ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे हस्तशिल्प मेले में भाजपा के केंद्रिय मंत्री गिरिराज ने बेरोजगारी की जगह आबादी को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया। एेसे में एक ही मुद्दे को लेकर भाजपा के दो दिग्गज नेताआें के अलग अलग सुर सुनकर लोग भी उलझन में पड़ गये है।