देश-दुनिया में पिछले बहुत कम समय में क्रिप्टो करेंसी का चलन बढ़ गया है। यहीं कारण है कि कहीं उजागर, तो कहीं चोरी छिपे भी लोग इन करेंसियों में इनवेस्ट कर रहे है। एेसे ही लोगों के लिए सहारनपुर की हर्षिता अरोड़ा ने इस एप को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह एप दुनियाभर की एक हजार से ज्यादा क्रिप्टो करेंसी की वैल्यू को अपडेट करता है। यानि अगर आप इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल कर लेते हैं, तो आप दुनिया भर की 1000 से अधिक क्रिप्टो करेंसी की ताजा वैल्यू आैर अपडेट की जानकारी अपने मोबाइल फोन के स्क्रीन पर आसानी से ले सकते हैं। यहीं कारण है कि हर्षिता का यह एप खासा पसंद किया जा रहा है और पेड होने के बावजूद यूजर्स इसे इंस्टॉल कर रहे हैं।अब तक 1800 से भी ज्यादा लोग इस एप को फोन में डाउनलोड कर चुके है।