6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2018 : बेफिक्र होकर खेलें होली, नहीं होगा आंखों या त्वचा को नुकसान, बाजारों में सज गया हर्बल गुलाल

Holi 2018 : इस बार रंग की कई वैरायटी मौजूद हैं। राकेट कलर के साथ ही हर्बल कलर हैं जो त्वचा को नुकसान नहीं देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 26 Feb 2018, 1:02 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: रंगों के पर्व होली के अब दिन अब तीन चार ही बचे हैं। जिसको लेकर घरों से लेकर बाजारों में होली का खुमार पूरी तरह छाया हुआ है। बाजारों में होली की रौनक देखते ही बन रही है। रंग खेलने कि पिचकारी के साथ ही इस बार स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रंग और गुलाल भी मौजूद हैं। ताकि लोगों को नुकसान न हो और वे अपना त्यौहार पूरे उत्साह से मना सकें। शहर के सभी बाजार अब रंग अबीर गुलाल और पिचकारियों से सज गए हैं।

यह भी पढ़ें 1 मार्च को है होलिका दहन और यह है शुभ मुहूर्त , इस तरह करें पूजा

यह भी पढ़ें दुल्हैंडी पर तो चमकदार रहेगी धूप, लेकिन एक दिन पहले मौसम बदलेगा जरूर

ताड़ीखाना बाजार में दुकानदार अजय कट्टा बताते हैं कि ग्राहकों के लिए इस बार रंग की कई वैरायटी मौजूद हैं। राकेट कलर के साथ ही हर्बल कलर हैं जो त्वचा को नुकसान नहीं देंगे। यही नहीं इस बार नयी जेली आई है जो फेंकने के साथ ही फ़ैल जायेगी और आंखो से बचाव के लिए ऐसे कलर हैं कि अगर धोखे से मुहं या आंख में चले गए तो नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी पिचकारी भी हैं। वहीँ रंग बिरंगी होली की तरह तरह की टोपियां भी हैं। बच्चों,युवाओं और महिलाओं के लिए भी उनकी पसंद के हिसाब से टोपियां हैं।

यह भी पढ़ें Holi 2018: इन राशि के लोगों की किस्‍मत बदल देगी यह होली, बस करने होंगे ये उपाय

यह भी पढ़ें Holi 2018: केमिकल रंगों से बचें, इस तरह घर पर ही तैयार करें रंग

यहां बता दें कि इस बार होली एक मार्च गुरूवार को है जबकि होली का रंग शुक्रवार यानि दो मार्च को खेला जाएगा। जिसको लेकर अभी से सभी की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। उधर होली वाले दिन के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। ताकि उस दिन कोई अप्रिय घटना न हो सके। इसी के तहत सभी थानों में होली को लेकर अमन कमेटी की बैठकें भी आयोजित की जा रहीं हैं। जिसमें सभी से मिलजुलकर त्यौहार मनाने की अपील की जा रही है। यही नहीं पुलिस कमर्चारियों-अधिकारीयों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गयीं हैं। इसके साथ रेलवे और रोडवेज ने भी यात्रियों को लाने ले जाने के लिए होली स्पेशल सेवायें शुरू की हैं। ताकि सभी त्यौहार पर अपने घर पहुंच सकें।