मेरठ

अपहरण के बाद में युवती के साथ कर दिया यह काम, हर कोई रह गया हैरान

घर में सो रही थी युवती  
2 min read
Apr 11, 2018
bagpat

बागपत. यूपी के इस जिले में बेटियां महफूज नहीं है। आए दिन महिलाओं, युवती और बच्ची सेफ नहीं है। आए दिन महिलाओं के साथ में छेड़छाड़, गैंगरेप और अपहरण जैसी घटना सामने आती है। बागपत में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। सोती हुई युवती को उसके उठाकर हत्या कर दी गई। बाद में शव तालाब में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। जिले में हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद में लोगों नेे पुलिस कानून व्यवस्था पर सवाल खडे किए है। समाजसेवियों ने इस घटना को दुखद बताया है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का यह ट्रेनी दरोगा स्पा सेंटर से इस तरह ऐंठ रहा था रुपये

आए दिन महिलाओं के साथ क्राइम की घटना सामने आ रही है। बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। जबकि योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। लोगों की माने तो सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे है। बागपत में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। लोगों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। जिसका परिणाम मंगलवार को एक बार फिर देखने को मिला था।

छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गावं में तालाब के किनारे युवती का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। घ और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनोें का कहना था युवती घर पर सोयी हुई थी। घर से उठाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। बागपत में घर से उठाकर की गयी इस हत्या के बाद समाजसेवी लोगों में भी आक्रोष है। खेकडा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक ने इस मामले पर गहरा दुख जताया है और अरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है। मामले को लेकर एसपी जयप्रकाश का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Published on:
11 Apr 2018 03:45 pm