मेरठ

मेरठ-सहारनपुर समेत प्रदेश के सभी स्कूल 20 मई तक बंद

शिक्षकों को घर से काम करने की छूट, संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने उठाया कदम, पहले वीकेंड लॉकडाउन और अब स्कूल बंदी
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 4:09 PM IST
school closed
school closed

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. meerut news बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ाते हुए एक और बड़ा फैसला किया है। अब मेरठ सहित प्रदेश के सभी स्कूल government school 20 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले सुबह ही सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का दायरा एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की थी जिसमें शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

वीकेंड लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में कमी देखने को मिली है लिहाजा तीन दिन का लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा। दरअसल सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन से इंकार किया है लेकिन तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आम जनता में भी पैनिक न हों।

अब 20 मई 2021 तक कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय/ सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/कस्तूरबा विद्यालय एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में शैक्षिक कार्य पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ढाका ने बताया कि 20 मई 2021 तक छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा,राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) डॉक्टर सतीश द्विवेदी ने इस संबंध में ट़्वीट कर जानकारी दी है जिसमें लिखा है कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब वर्तमान शैक्षिक सत्र के अंत ( 20 मई 2021 ) तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को घर से कार्य करने की अनुमति होगी।

Updated on:
29 Apr 2021, 4:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला