नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि शहर के साथ-साथ पूरे देश में कोरोना संकट काफी गहराया हुआ है। जिसके चलते अब बड़े औद्योगिक घरानों व संस्थानों से सीएसआर के तहत मदद लेने का निर्णय लिया गया है। सीईओ ने खुद बड़े-बड़े संस्थानों से संपर्क किया है। बता दें कि हाल ही में अडाणी को नोएडा में जमीन आवंटित की गई थी। ऐसे में अडाणी समूह से ऑक्सीजन सिलेंडर देने का आग्रह किया गया था। अडाणी समूह ने इस मामले में अपनी सहमति जताते हुए मदद की है। अडाणाी समूह ने 399 सिलेंडर नोएडा को देने को सहमति दी है। इनमें 199 बड़े व 200 छोटे सिलेंडर हैं। ये सभी सिलेंडर गुजरात से नोएडा आएंगे।