गाजियाबाद। जनपद में कोविड-19 संक्रमण बड़ी संख्या में लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। जिसके चलते सभी अस्पताल पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। आलम यह है कि अस्पतालों में लोगों को बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अस्पताल में बेड नहीं मिलने पर घर में ही रहकर ऑक्सीजन लगाकर उपचार करवा रहे हैं। लेकिन अब गाजियाबाद में ऑक्सीजन के लिए भी पूरी तरह मारामारी नजर आ रही है।