अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली तीन कंपनियां मित्तल, पूजा और संजीवनी एजेंसी के खिलाफ मिली शिकायत के बाद प्रशासन के इसके खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ऑक्सीजन की आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बता दें कि जिले के एकमात्र ऑक्सीजन संयंत्र द्वारा कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।