8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑक्सीजन-दवा, अंतिम संस्कार और शिकायतों के लिए जारी हुआ नया हेल्पलाइन नंबर, यहां व्हाट्सएप्प करें अपनी कंप्लेंट

UP Coronavirus Helpline Number: शिकायतों, सैनेटाइजेशन, शव वाहन, ऑक्सीजन, दवा, शमशान घाट पर अंतिम संस्कार से सम्बंधित शिकायतों के साथ ही अस्पतालों से सम्बंधित शिकायतें इस नंबर पर की जा सकेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 29 Apr 2021, 8:22 AM IST

ऑक्सीजन-दवा, अंतिम संस्कार और शिकायतों के लिए हुआ जारी नया हेल्पलाइन नंबर, यहां व्हाट्सएप्प करें अपनी कंप्लेंट

ऑक्सीजन-दवा, अंतिम संस्कार और शिकायतों के लिए हुआ जारी नया हेल्पलाइन नंबर, यहां व्हाट्सएप्प करें अपनी कंप्लेंट

लखनऊ. UP Coronavirus Helpline Number: राजधानी लखनऊ के लिए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कुछ अतिरिक्त नंबर जारी किए हैं। डीएम ने शिकायतों, सैनेटाइजेशन, शव वाहन, ऑक्सीजन, दवा, शमशान घाट पर अंतिम संस्कार से सम्बंधित शिकायतों के साथ ही अस्पतालों से सम्बंधित शिकायतों के लिए यह अतिरिक्त नंबर जारी किये हैं। यानी पुराने नम्बरों के अलवा भी कॉल सेंटर/डेडिकेटेड दूसरी हेल्पलाइन नम्बर शुरू किए गये हैं।

नया हेल्पलाइन नंबर जारी

यानी अगर किसी कोरोना मरीज को मेडिसिन घर पर मंगाना है या ऑक्सीजन मंगवानी है तो वह 0522-2616161 / 1800 180 5080 नंबर पर कॉल कर सकता है। हर्स वाहन के लिए भी टोल फ्री नम्बर 1800 180 5780 है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल सम्बंधित दूसरी समस्या/ शिकायत के लिए ईमेल आईडी : dmoffice.hospitalcomplain@gmail.com या वाट्सअप 9454416482 पर लिखित शिकायत भेजी की जा सकती है। इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर (ICCCC) की हेल्पलाइन नम्बर 0522-4523000 पर अतिरिक्त लाइन की व्यवस्था की गई है।

कम हुए कोरोना के केस

यूपी में 24 घंटे के अंदर 29,824 नए कोरोना के मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना से ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या अब बढ़ गई है। 35,903 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर गए। वहीं इस दौरान 266 मरीजों की मौत भी हुई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 29,824 नए मामले सामने आए हैं और 35,903 लोग डिस्चार्ज हुए। मंगलवार को प्रदेश में 1,86,588 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 4,03,28,141 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में वैक्सीन की पहली डोज अब तक 99,75,626 लोगों को दी जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज अब तक 21,13,088 लोगों को दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: UP Panchayat Chunav: 17 जिलों में आखिरी चरण की वोटिंग शुरू, खुशखबरी: यूपी में कम हुई Coronavirus की रफ्तार