मेरठ

बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाश, महिला के साहस के सामने उनका हुआ यह हाल

इस महिला के साहस की तारीफ कर रहे लोग

2 min read
Jun 15, 2018
बुर्का पहनकर घर में घुस आए थे बदमाश, महिला के साहस के सामने उनका हुआ यह हाल

मेरठ। लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए बदमाश अब महिलाओं का हुलिया भी बनाने लगे हैं। बुरका पहनकर घर में घुसे युवकों को महिला समझा और जब उन्होंने लूट की कोशिश की तो घर की महिला ने मोर्चा लेते हुए बदमाशों से भिड़ गई।

ये भी पढ़ें

दोनों का ननिहाल एक ही गांव, लड़का जब लड़की से मिलना पहुंचा तो तैयार बैठे थे ये लोग, फिर…

बुर्का पहनकर घर में घुस आए थे बदमाश

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सपा नेता एवं स्कूल संचालक के घर में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया। एक महिला की हिम्मत के आगे बदमाश पस्त हो गए और भाग गए। बदमाश बुर्का पहनकर घर में घुसे थे। पीड़ित सपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की रशीदनगर कालोनी निवासी लियाकत का आरएबी इंटर कॉलेज है लियाकत की पत्नी नूरीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे मोहम्मद साद के साथ घर पर थी। उसी समय बुर्का पहनकर दो युवक उनके घर में दाखिल हुए। पहले तो महिला ने समझा कि महिलाएं है, लेकिन जैसे ही उन्होंने तमंचा निकाला और मर्दो की आवाज में सोने चांदी के जेवरात मांगे तो वह समझ गई। मोहम्मद साद को आरोपितों ने गन प्वाइंट पर ले लिया।

महिला ने धक्का देकर मचाया शोर

महिला को धमकी दी गई कि यदि उसने शोर मचाया तो वह उसकी हत्या कर देंगे। जिसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और एक बदमाश को धक्का दे दिया और शोर मचा दिया। महिला के शोर की आवाज सुनकर बाहर सब्जी बेच रहा एक युवक भी अंदर घुस गया। इस युवक को देखकर आरोपित फरार हो गए। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम ने बताया कि लियाकत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

घर से फरार होने के बाद दोनों ने कर ली शादी, घरवालों के बुलाने से प्रेमी युगल हैरत आैर भय में…
Published on:
15 Jun 2018 08:38 am
Also Read
View All