मेरठ

Lockdown के दौरान बैंक का कैशियर 22 लाख लेकर फरार, शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई एफआईआर

Highlights मेरठ के किठौर की इलाहाबाद बैंक की शाखा का मामला बैंक अफसरों ने मामले को कई घंटे पुलिस से छिपाए रखा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की  
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 11:28 AM IST
cash
,,

मेरठ। लॉकडाउन के बीच एक बैंक की शाखा में काम करने वाला कैशियर 22 लाख लेकर फरार हो गया। पहले तो बैंक कर्मचारियों ने कैशियर का काफी देर तक इंतजार किया। उसके मोबाइल पर फोन मिलाया। घटना को पुलिस से भी घंटों छिपाकर रखा गया। इसके बाद देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मामला थाना किठौर के कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक का है। जहां पर काम करने वाला कैशियर 22 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। जानकारी होने पर बैंक पहुंची थाना पुलिस ने सूचना के बाद जांच पड़ताल की। उसके बाद शाखा प्रबंधक ने आरोपी कैशियर के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी कैशियर का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। बैंक से 22 लाख लेकर फरार होने की घटना से बैंक में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और बैंक के उच्च अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

इलाहाबाद बैंक, किठौर के शाखा प्रबंधक बाबूराम मौर्या ने बताया कि मंगलवार को बैंकिंग कार्य सुबह 10 बजे से 2 बजे तक था। शाखा में गढ़मुक्तेश्वर निवासी अनिल कुमार कैशियर के पद पर कार्यरत है। दोपहर लगभग एक से डेढ़ बजे तक वह पैसे का लेनदेन करता रहा। इस बीच दो से तीन बार शाखा से अंदर- बाहर गया। करीब दो बजे के बाद वह बैंक से बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने अनिल को फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। इसके बाद बैंक में जमा पैसों का मिलान किया तो पता चला कि जमा में 21 लाख 90 हजार रुपये कम हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो अनिल कई बार जेब में रुपये रखते हुए दिखाई दिया। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी अपने आलाधिकारियों को दी।

इसके बाद शाखा में मेरठ से बैंक के एजीएम राजीव खन्ना, चीफ मैनेजर आरपी सिंह और सिक्योरिटी हेड मेजर राजीव गौड़ भी शाखा पहुंचे और जानकारी ली। कैशियर का काफी पता करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चल सका तो इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। बैंक शाखा पहुंची पुलिस को कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी ने बताया कि कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया है। आरोपी कैशियर के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह घर पर भी नहीं मिला। आरोपी की तलाश जारी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान