मेरठ

यहां भजन संध्या आैर देवी-देवताआें के अपमान पर हिन्दू संगठनों में उबाल, कर डाला यह काम

नौचंदी मेला खत्म होेते-होते राजनीति की भेंट चढ़ गया
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 10:44 PM IST
meerut
यहां भजन संध्या आैर देवी-देवताआें के अपमान पर हिन्दू संगठनों में उबाल, कर डाला यह काम

मेरठ। मेरठ का प्रसिद्ध नौचंदी मेला राजनीति की भेट चढ़ गया। इस बार मेले में न तो कोई विशेष रौनक दिखी और न ही बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेला समाप्त होने के बाद भी मेयर सुनीता वर्मा पर भाजपा और हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मेले में भेदभाव का आरोप लगाया। मेले के आखिरी दिन पटेल मंडप में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जैसे ही पटेल मंडप में भजन संध्या का आयोजन शुरू हुआ। उसी दौरान पटेल मंडप में उपस्थित मेयर सुनीता वर्मा उठकर चली गई और उनके साथ ही नगरायुक्त भी चले गए, जो कि सरासर हिन्दू-देवी देवताओं का अपमान है।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने मायावती के इस खास सिपाही पर लिया बड़ा निर्णय

साउंड आैर लाइट बंद करवा दिए

उन्होंने आरोप लगाए कि इसके बाद जैसे ही कार्यक्रम में शिव का रूप धारण कर एक बालक आया और उसने शिव तांडव पर नृत्य प्रस्तुत करना चाहा उसी दौरान दूसरे सांप्रदाय के लोग पटेल मंडप में भीतर घुसे और उन्होंने चिल्लाकर साउंड व लाइट बंद करवा दी। इतना ही नहीं जब तक कि कार्यक्रम बंद नहीं हो गया तब तक वे हंगामा करते रहे। इसी के विरोध में हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेयर और नगरायुक्त का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि महापौर व नगरायुक्त पूरे हिन्दू समाज में सार्वजनिक तौर पर मांफी मांगे और इस बात का ध्यान रखे कि भविष्य में फिर से ऐसी गलती न हो पाए।

बेनूर रहा मेला नौचंदी

इस बार का मेला नौचंदी बेनूर सा रहा। एक तो मेला तय समय से काफी दिन बाद शुरू हुआ और उसके बाद भी इसमें कोई विशेष रौनक देखने को नहीं मिली। मेला राजनीति की भेट चढ़ गया। भाजपा और मेयर की खींचतान के चलते मेले की समयावधि भी नहीं बढ़ार्इ गई। जिस कारण मेले में आए दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला