मेरठ

बुरे फंसे समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान! इन्हें किया गया नजरबंद, मामला आखिर है क्या?

MLA Atul Pradhan Latest News: समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है?

2 min read
Apr 17, 2026
मेरठ में व्यापारियों के आंदोलन से पहले बड़ी कार्रवाई। फोटो सोर्स- फेसबुक (Atul Pradhan )

MLA Atul Pradhan Latest News:मेरठ में प्रस्तावित ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम से पहले पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से की गई। बताया जा रहा है कि शहर के इतिहास में पहली बार किसी व्यापारी संगठन के अध्यक्ष को इस तरह हाउस अरेस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें

BJP मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में नियुक्तियां कब होंगी? बंद कमरे की बैठक में क्या हुआ…बड़ा अपडेट आया सामने

धरने की तैयारी पर पानी, देर रात पहुंची पुलिस

संयुक्त व्यापार संघ ने सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद द्वारा की जा रही सीलिंग और ध्वस्तीकरण के विरोध में बड़े धरने की तैयारी की थी। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे भारी पुलिस बल नवीन गुप्ता के घर पहुंचा और उन्हें नजरबंद कर दिया, जिससे शुक्रवार का प्रस्तावित आंदोलन टल गया।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी, फिलहाल धरना स्थगित

नवीन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि पुलिस का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व इस आंदोलन की आड़ में शहर का माहौल बिगाड़ सकते हैं। शहरहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया और 665 प्रभावित व्यापारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नवीन गुप्ता ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार की व्यापारी हितैषी नीतियों को सुप्रीम कोर्ट के सामने सही तरीके से नहीं रखा। उन्होंने मांग की कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी के लिए नामी वकीलों को खड़ा करे और व्यापारियों की वास्तविक स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करे।

‘अब यह पूरे शहर की समस्या’

गुप्ता ने कहा कि यह मुद्दा अब सिर्फ सेंट्रल मार्केट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मेरठ शहर का बन चुका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे ड्राइंग रूम से बाहर निकलकर सड़कों पर व्यापारियों के लिए संघर्ष करें।

20 से अधिक नेताओं पर पुलिस की निगरानी, तस्करा दर्ज

इधर, सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने में शामिल होने और कथित भड़काऊ बयानबाजी के आरोप में पुलिस ने 20 से ज्यादा नेताओं के खिलाफ नौचंदी थाने में तस्करा दर्ज किया है। इनमें सपा विधायक अतुल प्रधान, सपा नेता मुखिया गुर्जर, कांग्रेस के रंजन शर्मा और अवनीश काजला, व्यापारी नेता जीतू सिंह नागपाल और शेंकी वर्मा, हिंदू सुरक्षा संगठन के सचिन सिरोही सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।

कुछ भाजपा नेताओं के नाम भी शामिल, पर गोपनीय

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, हालांकि उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने कहा कि यह कदम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

नेताओं की प्रतिक्रिया

अतुल प्रधान (सपा विधायक): मैं व्यापारियों के साथ हूं और डरने वाला नहीं हूं। इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाऊंगा।

जीतू सिंह नागपाल: पुलिस सिर्फ परेशान करने की मंशा से कार्रवाई कर रही है, हम व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे।

सचिन सिरोही: मैं पिछले 3 दिनों से धरना स्थल पर नहीं गया हूं, यदि गलत कार्रवाई हुई तो मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

आगे क्या?

फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है, लेकिन व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है, खासकर अगर प्रशासन और व्यापारियों के बीच समाधान नहीं निकला।

ये भी पढ़ें

Video: सपा विधायक पल्लवी पटेल के बिगड़े बोल! SP पर भड़कते हुए कहा- मेरा फोन कैसे काटा, आखिर माजरा क्या है?
Also Read
View All