मेरठ

VIDEO: कमल-कमल हुआ पुराना, बीजेपी नेता का नया रैप वायरल, आप भी सुनें

बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा का नया वीडियो वायरल राजेंद्र अग्रवाल के लिए कर रहे थे जनसभा
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2019, 2:18 PM IST
meerut
abc

मेरठ। जनता को लुभाने के लिए नेता अलग-अलग नायाब तरीके ढूंढ रहे हैं। कोई खेतों में जाकर फसल काट रहा है तो कोई मंदिर-दरगाह के चक्कर काट रहा है। लेकिन इन सब के बीच हाल में मेरठ से एक बीजेपी नेता चुनावी जनसभा में कुछ अलग करके चर्चा में बन गए। दरअसल बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा एक सांस में कमल-कमल बोल कर चर्चा में आए थे। लेकिन एक बार फिर विनीत अग्रवाल शारदा सुर्खियों में हैं इस बार भी उनका एक रैप सामने आया है जिसमें वह एक सांस नमो-नमो बोल रहे हैं। लेकिन इस दौरान नेता जी के हाव -भाव देखने लायक हैं।

मेरठ में पहले चरण में मतदान होने को है, ऐसे में प्रचार के लिए महज दो दिन ही बचे है। ऐसे में बीजेपी के सभी नेता से लकेर कार्यकर्ता चुनाव प्रचार अभियान में उतर चुके हैं। इस बीच यूपी के मेरठ में विनीत बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल के लिए प्रचार कर रहे थे। जहां एक बार फिर नमो-नमों का रैप सांग एक सांस में इतनी बार बोला, वहां जनसभा में आए लोग भी गिनने में असमर्थ हो गए।

बीजेपी नेता ने एक सांस में 100 से ज्यादा बार नमो-नमो बोल दिया। इससे पहले नरेंद्र मोदी का शॉर्ट फॉर्म बताते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 'न' और मोदी का 'म' मिलकर नमो बनता है और इसके बाद करीब 35 सेकेंड के भीतर एक सांस में 100 से ज्यादा बार नमो-नमों बोलने लगे। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने मंच से कमल-कमल की रट लगाई थी और लगातार करीब 35 बार कमल-कमल बोल गए थे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Updated on:
9 Apr 2019, 2:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला