30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: मौसम विभाग की चेतावनी, इन शहरों में अगले तीन घंटे में आ सकता है भयंकर तूफान

एनसीआर में देर रात तेज हवा के साथ बारिश बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की जताई संभावना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 8 Apr 2019, 11:22 AM IST

rain

VIDEO: गर्मी से मिलेगी निजात, इस दिन तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

नोएडा। पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेजी के बाद गर्मी ने लोगों की काफी परेशान किया, लेकिन बीती रात हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। एनसीआर के कई शहरों में रविवार की शाम लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली शाम होते ही लगभग 8:30 बजे तेज तूफान आया और उसके बाद बारिश भी हुई जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान आज आंधी / तेज़ हवा के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है।

दरसअल बीते एक सप्ताह से गर्मी बढ़ती ही जा रही थी। लेकिन रविवार को शाम एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश भी हुई। जिससे लोगों ने काफी राहत महसूस की। वहीं इस बीच तेज तूफ़ान के चलते नोएडा ग्रेटर नॉएडा में कुछ देर के लिए बिजली सप्लाई भी रोक दी गई। जिससे अन्धेरा छाया रहा। हालांकि बारिश और तेज तूफ़ान के बाद बिजली सप्लाई को जोड़ दिया गया।

भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। तो कुछ जगहों पर आंधी तूफान के साथ बाैछारें पड़ने की आशंका है। वहीं उत्तर प्रदेश के भी की हिस्सों मे तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।