मेरठ

भाजपा नेत्री ने छेड़छाड़ पर कोसा पिछली सरकारों काे

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह पहली बार मेरठ आयी  
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 11:21 AM IST
meerut

मेरठ। महिलाओं से बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर पिछली सरकारों को घेरते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में महिलाएं क्या पुरूष भी थानों में जाने से डरते थे परन्तु भाजपा सरकार में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं और उनकी थाना स्तर पर पूरी सुनवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है।

महिलाआें की सुनवार्इ हो रही

मोदी व योगी सरकार में महिलाओं की सुनवाई हो रही है। इसके लिये वह पीएम नरेन्द्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देती हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंची दर्शना सिंह का सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद वह प्रदेश में जगह-जगह जा रही है आैर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से मिल रही हैं आैर उनसे बातचीत के बाद बेहतर काम के निर्देश दे रही हैं।

तीन तलाक के पक्ष में

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि यह निर्णय मोदी जी का साहसिक निर्णय है। मुस्लिम महिलाएं अब खुलकर इस निर्णय के पक्ष में आ रही है आैर इसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। इसके लिए वह धरने-प्रदर्शन भी कर रही हैं। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, राखी त्यागी, उमा चतुर्वेदी, प्रवेश त्यागी, गजेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान