5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह सरकार जाति-धर्म से उपर उठकर विकास कर रहीः योगी

दौरे के दूसरे दिन कई जनसभाओं को संबोधित किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

2 min read
Google source verification
Yogi

Yogi

गोरखपुर। इस उपचुनाव में जीत का अंतर पहले से अधिक होना चाहिए। गोरखपुर सदर संसदीय सीट पर हो रहा उपचुनाव, 2019 में होने वाले चुनाव का पूर्वाभ्यास है। हम लोग पूरी उर्जा के साथ लगे।
ये आह्वान योगी आदित्यनाथ ने की। मुख्यमंत्री गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन विभिन्न जनसभाओं और कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया। होली की शुभकामनाओं केसाथ वे उपचुनाव के लिए जोश भरते दिखे।
उन्होंने कहा कि सरकार किसी मत मजहब की नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए होती है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को परिवार, जाति या क्षेत्र में बांट कर कार्य नहीं कर रही बल्कि विकास हर व्यक्ति तक पहुंचे इस दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की योजना इसलिए संभव हुई है क्योंकि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। मुझे 5 बार चुनाव जीताकर संसद भेजा। हर बार जीत के आंकड़े बढ़ते चले गए। चुनाव में कार्यकर्ता सब कुछ स्वयं संभाल लेते थे, मुझे किसी से बात करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। जैसे मेरे लिए चुनाव में लगते थे उसी तरह से उपेंद्र शुक्ल के लिए जुट जाइए। कहा कि अगर प्रत्याशी एक एक घर में जाए तो 5 साल लग जाएंगे। उपेंद्र शुक्ल आप में से हर कार्यकर्त्ता को बनना पड़ेगा। हर बूथ पर 20 यूथ को लेकर एक एक मतदाता को बीजेपी के पक्ष में सहमत कराने की जिम्मेदारी आपकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 11 माह की सरकार में गोरखपुर में कराए जा रहे विकास कार्यो को गिनाया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर को एम्स , खाद कारखाना, पॉलिटेक्निक, पिपराइच चीनी मिल, तरकुलानी पुल, शहर के चारों ओर फोरलेन, मलौनी बांध कारण, तरकुलानी रेगुलेटर पर पम्प हाऊस, चैमाघाट का पुल, अस्पताल, मिल, पुल, सहित तमाम तमाम विकास कार्य कराए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार बनी तो इन क्षेत्रों में विकास कार्य दिखाई दे रहा। हर युवा के हाथों में काम , गरीब के घर में रसोई गैस देने का काम बीजेपी सरकार ने दिया। किसानों का कर्ज माफ किया, 11 लाख गरीबो को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करा रहे। 37 लाख गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराए गए। पहले बिजली मिलती नहीं थी पर आज शहर और गांव हर जगह बिजली मिल रही है।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में अपराधी या तो जेल में हैं, या राज्य छोड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने गरीब, दलित, महिलाओं के लिए बिजली, पानी, सड़क, रोजगार मुहै्या कराने की अनेक योजनाएं संचालित की है जिससे लोगों के जीवन में खुशहाली आई है।
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि इस उप चुनाव से केंद्र या राज्य सरकार पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन इस उप चुनाव के परिणाम से जनता के मूड का आंकलन किया जाएगा। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मना जाएगा।
इस दौरान प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल, सांसद कमलेश पासवान, एमएलसी देवेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, विधायक संगीता यादव, विमलेश पासवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह,डुमरियागंज के विधायक एवं हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह,सिद्धार्थनगर के विधायक रामधनी राही, भाजपा जिला अध्यक्ष जर्नादन तिवारी आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग