मेरठ

चुनावी तैयारी : भाजपा ने प्रदेश में बनाए दो सहसंगठन मंत्री, एक को मेरठ दूसरे को वाराणसी का प्रभार

पंचायत और विधानसभा सभा चुनाव के लिए बनाए गए सहसंगठन मंत्री सहसंगठन मंत्री बनाए जाने में संघ की बड़ी भागीदारी कई अन्य राज्यों में भी बनाए सहसंगठन मंत्री

2 min read
Nov 27, 2020
san.jpeg
bjp

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) प्रदेश में पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा की तैयारी ( election preparation ) में जुटी भाजपा ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए यूपी में दो सहसंगठन मंत्री बनाए हैं।

इनमें एक वाराणसी और दूसरा मेरठ है। वाराणसी से भवानी सिंह को प्रदेश में सहसंगठन मंत्री बनाया गया है तो मेरठ से कर्मवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भाजपा ने कई अन्य प्रदेशों में भी संगठनात्मक नियुक्ति की है। रविंद्र राजू को हरियाणा प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया है। बिहार प्रदेश का सहसंगठन मंत्री रत्नाकर को और प्रधुमन को दिल्ली प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल हैं। संगठन मंत्री को प्रदेश में मजबूती देने के लिए ही उनके साथ दो सहसंगठन मंत्रियों को आगामी चुनाव की तैयारियों में मजबूती से उतरने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहसंगठन मंत्री बनाए जाने में संघ की बहुत बड़ी भूमिका मानी जा रही है। अब यूपी में संगठन मंत्री के अलावा दो सहसंगठन मंत्री भी पार्टी का काम देखेंगे। इन दो सहसंगठन मंत्री का केन्द्र मेरठ और वाराणसी होगा। जहां से दोनों सहसंगठन मंत्री पार्टी का कार्यभार देखेंगे। बता दें कि भाजपा पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जमीनी स्तर पर अपनी जड़े मजबूत करने में लगी है। पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ ही विधानसभा 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसी के मददेनजर अब प्रदेश में दो सहसंगठन मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

Updated on:
27 Nov 2020 09:39 pm
Published on:
27 Nov 2020 09:29 pm