मेरठ

ये सरकार बिना इलाज के मानने वाली नहीं : राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा है कि, थानेदार और पुलिस बंदूक लेकर जिला पंचायत सदस्य को तलाश रहे हैं। प्रदेश में अगला टार्गेट किसान की जमीन छीनने का होगा। गुजरात में अंबानी को खेती के लिए पांच गांव की जमीन अधिग्रहीत करके दी गई है ऐसा ही अब यूपी में होने वाला है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2021, 9:35 PM IST
rakesh.jpg
किसान नेता राकेश टिकैत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ( rakesh tikait ) ने सरकार के खिलाफ आस्तीनें चढ़ा ली हैं। रविवार को मेरठ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कह दिया कि सरकार ऐसे मानने वाली नहीं है इलाज करना पड़ेगा। किसानों डंडा उठा लो।

रविवार को राकेश टिकैत सिवाया टोल ( toll )पर पहुंचे। यहां तमाम किसानों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे खेत में जाते हो काम करने के लिए वैसे ही आंदोलन के लिए धरने पर जाना होगा। प्रदेश में थानेदार और पुलिस बंदूक लेकर जिला पंचायत सदस्य को तलाश रहे हैं। प्रदेश में अगला टार्गेट किसान की जमीन छीनने का होगा। गुजरात में अंबानी को खेती के लिए पांच गांव की जमीन अधिग्रहीत करके दी गई है ऐसा ही अब यूपी में होने वाला है। सात महीने से किसान धरने पर हैं और भारत सरकार गायब है वो मिल नहीं रही।

सरकार (Government ) काले कानून वापसी पर नकारात्मक प्रतिक्रया उजागर कर रही है। इससे ये आंदोलन अब लंबा चलेगा। पंचायत चुनाव पर राकेश टिकैत ने कहा भाजपा बंदूकों के दंभ पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार किसानों को परेशान करने पर तुली है। किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आना होगा। जब तक किसान आगे आकर अपनी लड़ाई नहीं लड़ेगा। तब तक उसको न्याय मिलने वाला नहीं है। किसान अब डंडा उठा ले समय आ गया है। अपना हक पाने के लिए डंडा चलाना होगा।

Updated on:
20 Jun 2021, 9:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला