मेरठ

कोटा से 27 छात्र-छात्राओं को लेकर बस पहुंची मेरठ, स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच में जुटी

Highlights बच्चों को सामने देखकर अभिभावकों ने ली राहत की सांस छात्राओं ने कहा- हॉस्टल में फंसे थे, नहीं हुई कोई दिक्कत स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड टेस्ट के लिए टीमें गठित की  
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2020, 3:59 PM IST
meerut

मेरठ। राजस्थान के कोटा में अलग-अलग कोचिंग सेंटरों में मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले 27 छात्र-छात्राओं को लेकर बस रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। इन छात्रों को उन्हें अलग-अलग रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन छात्र-छात्राओं का रैपिड टेस्ट करने में जुटी है।

लॉकडाउन के चलते मेरठ ही नहीं, प्रदेश के अन्य जिलों के भी ऐसे युवा कोटा में फंस गए थे जो वहां विभिन्न कोचिंगों में मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैैं। रविवार को बस से छात्र-छात्राओं को बस स्टैंड लाया गया। वहां से उन्हें अलग-अलग क्वारंटाइन किया गया है। सीएमओ डा. राजकुमार ने कहा कि कोटा से आए सभी छात्र-छात्राओं को घर भेजने से पहले उनका रैपिड एंंटीबॉडी टेस्ट कराया जा रहा है। इस किट से 15-20 मिनट में रिपोर्ट आती है। इन सभी छात्र और छात्राओं का रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट आज ही कराया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक 27 विद्यार्थियों के परिजनों ने संपर्क कर मदद मांगी थी। वहीं बच्चों को लेने के लिए इनके परिवार वाले भी पहुंचे। हालांकि उन्हें छात्र-छात्राओं से रैपिड टेस्ट होने तक मिलने से मना कर दिया गया। कोटा से आई छात्रा अनामिका ने बताया कि वे लोग कोटा में अपने हॉस्टल में फंसे हुए थे। हालांकि वहां पर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। खाने-पीने का सामान मेस से आ रहा था। कोचिंग सेंटर संचालक और सरकार पूरी मदद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यहां पर उनके परिजन परेशान थे। इसलिए ही सरकार और उनके कोचिंग सेंटर वालों ने उनको मेरठ भेजने की व्यवस्था की।

युवक अदित चौहान ने बताया कि वे कोटा में कम्पटीशन की तैयारी कर रहे थे। लॉकडाउन हो गया और सभी छात्र वहां पर फंस गए। उन्होंने बताया कि उनको कोटा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन परिजन यहां पर परेशान थे। अब कोटा में जो भी बाहर के छात्र थे और तैयारी कर रहे थे वे सभी अपने-अपने घरों को भेज दिए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप