मेरठ

CM Yogi Meerut Visit : सीएम योगी के आगमन से पहले अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, अधिकारी सड़कों पर

CM Yogi Meerut Visit News आगामी 10 मई मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में करीब 5 घंटे तक रूकेंगे। जिसमें मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में मेरठ प्रशासनिक मशीनरी पूरी जुट गई है। आज सुबह से ही महानगर में अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर गरज रहा है। मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ले रहे हैं।

2 min read
May 09, 2022
CM Yogi Meerut Visit : अवैध अतिक्रमण पर सुबह से गरज रहा बुलडोजर, अधिकारी सड़कों पर

CM Yogi Meerut Visit News सीएम योगी के आने से पहले शहर को साफ—सुथरा बनाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी के मददेनजर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम ने आज कई स्थानों पर बुलडोजर चलवाया। आज सुबह से ही दिल्ली रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। दिल्ली रोड पर आज सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 10 मई को दिल्ली रोड स्थित स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में शहीदों को नमन करेंगे।

संग्रहालय के सामने वाली सड़क का मरम्मत कार्य आज सुबह से शुरू है। इसके चलते इस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक को यहां से डायवर्ट कर दिया गया है। जिसके चलते आम लोगों को सुबह से परेशानी हो रही है। आज सुबह से ही अधिकांश विभाग के अधिकारी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। एमडीए और नगर निगम की टीम शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए सड़कों पर है। सड़क के निर्माण का कार्य भी कई स्थानों पर चल रहा है।

हैलीपेड और विक्टोरिया पार्क का अधिकारियों ने निरीक्षण कर वहां की तैयारियों को परखा। मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र ने मंत्री सोमेंद्र सिंह के साथ प्रशासन एवम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत निरीक्षण कर गेट से हैलीपेड स्थल तक मार्ग को ठीक करने इंटरलॉक विछाने से लेकर समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में शहीद क्रांतिकारी धन सिंह चौक,विक्टोरिया पार्क ,भैंसाली मेट्रो स्टेशन,का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सहित संवंधित अधिकारी एवम जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे। इसके अलावा आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने भी सुरक्षा के मददेनजर पुलिस लाइन और स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी को दिशा निर्देश दिए।

Published on:
09 May 2022 11:32 am
Also Read
View All