मेरठ

Coronavirus और Lockdown को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी आएंगे मेरठ

Highlights मंगलवार को सुबह दस बजे अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या पर जताई चिंता शहर में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम चल रहा      
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2020, 3:34 PM IST
meerut

मेरठ। लॉकडाउन और कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ31 मार्च को मेरठ आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह 10 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद मंडलायुक्त सभागार में कोरोना को लेकर पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने मेरठ में कोरोना पीडि़त मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर चिंता भी जताई है।

इससे पहले सीएम ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचकर यहां से उनके घर भेजने की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिले में कोरोना वायरस से मिल रहे केसों के बारे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री योगी गौतम बुद्ध् नगर से गाजियाबाद होते हुए मंगलवार को मेरठ आएंगे। सीएम योगी के आगमन को लेकर मेरठ पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों को मौखिक रूप से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना दी गई है। मेरठ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। वहीं जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं उस क्षेत्र को पूरी तरह से प्रशासन ने सील कर दिया है। वहां पर हर घर में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मेरठ में आलाधिकारियों की बैठक लेंगे उसके बाद यहीं से वापस लखनऊ के लिए लौट जाएंगे। बता दें कि अभी तक मेरठ में कोरोना के 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। ये सभी पिछले तीन दिन में मिले हैं। पहले दिन एक व्यक्ति कोरोना पीडि़त मिला था उसके बाद चार लोग मिले फिर रविवार को 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी का इलाज मेरठ मेडिकल कालेज में चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर मेरठ प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शहर में साफ सफाई और सैनिटाइजेशन का काम जोरों पर चल रहा है। जिला सूचना विभाग की मानें तो अभी तक मुख्यमंत्री के आगमन की कोई अधिकृत सूचना प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री के नोएडा आगमन और गाजियाबाद में रात्रि विश्राम को लेकर इन कयासों को पूरा बल मिल रहा है कि मुख्यमंत्री मंगलवार को मेरठ भी आ सकते हैं और यहां पर भी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान