मेरठ

सीएम योगी हुए इस धार्मिक यात्रा पर गंभीर तो अफसरों में मची अफरातफरी

डीएम आैर एसएसपी से अफसरों को मिले कड़े निर्देश आैर चेतावनी भी
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 3:22 PM IST
meerut
सीएम योगी हुए इस धार्मिक यात्रा पर गंभीर तो अफसरों में मची अफरातफरी

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन शिवरात्रि पर शिवभक्तों की व्यवस्थाआें को लेकर गंभीर हैं। यही वजह है कि इस संबंध में उन्होंने अफसरों से इस बेहतर व्यवस्थाआें के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की कांवड़ यात्रा पर गंभीरता को देखते हुए अफसरों में अफरातफरी आैर व्यवस्थाआें को समय पर दुरुस्त करने के प्रयत्न कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वेस्ट यूपी के अफसरों को बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शिवभक्तों को कोर्इ भी परेशानी न उठानी पड़े।

डीएम आैर एसएसपी का कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

डीएम एवं एसएसपी ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा व एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कम्पनी बाग, सोफीपुर चैराहा, पल्लवपुरम बाईपास तिराहा, दौराला मार्ग, दादरी से गंगनहर पटरी, नानू का पुल से होते हुए बागपत बाईपास चौराहा से परतापुर बाईपास व मोहिद्दीनपुर से वापस होते हुए परतापुर, दिल्ली रोड होते हुए कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कांवड़ यात्रा पर्व की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए पूर्ण निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने विभागीय दायित्वों को समय से पूर्ण करें।

बनाए जाएंगे मिट्टी के ब्रेकर, बंद होंगे अनाधिकृत कट

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जगह-जगह रुककर मार्ग का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मार्ग पर अनाधिकृत कटों को तत्काल बंद करें तथा कांवड़ यात्रा के लिए मार्ग पर मिट्टी के ब्रेकर, रूट डायवर्जन चिन्ह आदि लगाएं ताकि किसी को आवागमन में कोई असुविधा न हों। डीएम ने कहा कि अधिकारी ध्यान रखें कि श्रद्वालु शिव भक्तों को सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे सुगम मार्ग, पथ प्रकाश, शुद्व पेयजल, चिकित्सा व बेहतर सफाई व्यवस्था, गुणवत्ता युक्त भोजन आदि उपलब्ध हो।

गंगनहर पटरी के किनारे खड़ी झाड़ियों पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गंगनहर पटरी मार्ग पर दोनों ओर खड़ी झाड़ियां व साइड रोड पर गड्ढे होने तथा नहर के किनारे की टूटी पर नाराजगी व्यक्त कर लोनिवि व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस मार्ग को सप्ताहभर के अन्दर दुरूस्त कराएं अन्यथा कड़ी कार्रवार्इ के लिए तैयार रहें।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला