30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

west up bulletin@1pm: दिनभर की बड़ी खबर यहां पढ़ें

पश्चिमी यूपी से शुक्रवार को तीन बड़ी खबरें आई है

2 min read
Google source verification
news

west up bulletin@1pm: दिनभर की बड़ी खबर यहां पढ़ें

नोएडा. पश्चिमी यूपी से शुक्रवार को तीन बड़ी खबरें आई है। पहली बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा से है। यहां एक खुद को एमबीबीएस की छात्रा बताने वाली युवती ने एक बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी का अश्लील वीडियो बना लिया और उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। बुजुर्ग की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी खबर रामपुर से है। यहां पूर्व मंत्री काजिम अली खान के बेटे नवाबजादे हैदर अली खान ने आजम खान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जौहर विश्वविद्यालय परिसर में जो बंगला है उसके नीचे कई सौ साल पहले नवाबों ने राम मंदिर बनवाया था, लेकिन आजम खान ने सत्ता के बल पर राम मंदिर के स्थान पर बंगला बनवा लिया हैं। तीसरी बड़ी खबर मेरठ से है। एक पत्नी ने अपने ही पति पर बच्चे व खुद को जान से मारने का खतरा जताया है।

एमबीबीएस की छात्रा ने पहले दी मिस कॉल और ले गई कई होटलों में
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली एरिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने पहले बुजुर्ग अधिकारी को जाल में फंसा लिया और अब ब्‍लैकमेल करके रुपये ऐंठने लगी। सीओ-1 ग्रेटर नोएडा अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कानपुर की रहने वाली है। बताया जा रहा है क‍ि उसने बुजुर्ग का अश्‍लील वीडियो बना लिया था। वीडियो के जरिए उन्‍हें ब्‍लैकमेल कर रही थी। इससे परेशान होकर अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की थी। साथ ही वह इस मामले में एसएसपी से भी मिले थे। पुलिस को दी गई शिकायत की माने तो आरोपी युवती बुजुर्ग पर फ्लैट को उसके नाम करने का दबाव भी बना रही थी।

पूरी खबर विस्तार से यहां पढ़ें: एमबीबीएस की छात्रा ने पहले दी मिस कॉल और ले गई कई होटलों में, फिर बुजुर्ग अधिकारी के साथ कर दिया यह कांड

नवाबजादे हैदर अली का आरोप
रामपुर के सपा के कद्दावर नेता आजम खान जौहर विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर मुश्किलों में घिरे हैं। अब पूर्व मंत्री काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां के बेटे नवाबजादे हैदर अली खान ने उनपर आरोप लगाते हुए कहा है कि जौहर विश्वविद्यालय परिसर में जो बंगला है उसके नीचे कई सौ साल पहले नवाबों ने राम मंदिर बनवाया था, लेकिन आजम खान ने सत्ता के बल पर राम मंदिर के स्थान पर बंगला बनवा लिया और आज भी वहां मंदिर के निशान हैं।

बड़ी खबर: नवाबजादे हैदर अली का आरोप, कहा- आजम खान ने राम मंदिर के ऊपर बनाया बंगला

जिससे जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाई उसी से अब जान बचाती घूम रही

मेरठ में एक महिला ने अपने ही पति पर जान से मारने का आरोप लगाया है। वह अपनी और अपने दूधमुंहे बच्चे की जान बचाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रही है। मेडिकल क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने एसएसपी से तहरीर देते हुए अपने पति से जान का खतरा जताया है। महिला का आरोप है कि उसका पति अपने डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र की हत्या का प्रयास कर चुका है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

पूरी खबर विस्तार से यहां पढ़ें: जिससे जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाई उसी से अब जान बचाती घूम रही

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग